बांका: बिहार बाल राज्य संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने दत्तक ग्रहण संस्थान से सुधार गृह तक का किया निरीक्षण
Banka, Banka | May 9, 2026 बिहार बाल राज्य संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने बांका जिले के विभिन्न बालगृहों का शनिवार की दोपहर 3 बजे निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को बच्चों के बेहतर संरक्षण एवं देखभाल को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए।सबसे पहले उन्होंने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बांका का निरीक्षण किया।