बेगूसराय: डीएम ने कार्यालय कक्ष में भारत की जनगणना को लेकर की बैठक, कई निर्देश दिए
कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत संचालित हाउस होल्ड लिस्टिंग एवं लेआउट मैप तैयार करने के कार्यों की विस्तृत समीक्षा मंगलवार की शाम 04:00 बजे की गयी. बैठक में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के सृजन, प्रगणकों की नियुक्ति तथा लेआउट मानचित्रों की प्रगति पर गहन विचार-विमर्श किया गया.