पाटी: पाटी में उधारी बनी मौत का कारण, ₹100 के लिए तीन युवकों ने ली जान, आरोपी गिरफ्तार
Pati, Barwani | Mar 29, 2026 थाना क्षेत्र के जमरिया फलिया पाटी में सौ रूपयों की उधारी को लेकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां फुलसिंग पिता मोहनिया की तीन युवकों ने 100 रुपये की उधारी को लेकर हत्या कर दी। उधारी चुकाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने फुलसिंग के सिर,सीने व प्राइवेट पार्ट में मारपीट कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने तीनआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।