करोड़ों के शराब घोटाले मामले में सेंट्रल जेल में बंद अनवर,अरुणपति समेत 4आरोपितों को ईडी लेंगे रिमांड,10 जून होगी सुनवाई
राज्य के बहुचर्चित करोड़ों के शराब घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर से होटल कारोबारी अनवर ढेबर, और पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी, पूर्व बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह और शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू को गिरफ्त में लेने की तैयारी में जुट गई है। दरअसल इसके लिए ईडी की ओर से विशेष कोर्ट में अर्जी लगाई गई थी।