गया टाउन सीडी ब्लॉक: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. प्रेम कुमार से मुलाकात कर जताया आभार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में मंगलवार को 2 बजे पश्चिम बंगाल से आए भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से गया स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।