बक्सर: जाम पुलिस नहीं, हम और आप लगा रहे हैं बक्सर में ट्रैफिक व्यवस्था पर बोले सदर विधायक आनंद मिश्र
Buxar, Buxar | Jul 7, 2026 शहर में लगातार लगने वाले जाम को लेकर बक्सर सदर विधायक ने ट्रैफिक डीएसपी के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि शहर में लगने वाले अधिकांश जाम के लिए केवल पुलिस या प्रशासन जिम्मेदार नहीं है, बल्कि आम लोगों की ट्रैफिक नियमों की अनदेखी भी इसकी बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि जनता अनुशासन अपनाए।