बाह: होलीपुरा में बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल
बाह के होलीपुरा गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के समय पास में मौजूद 60 वर्षीय मंजू देवी पत्नी रामसेवक मलबे के नीचे दब गईं। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। शनिवार शाम 5 बजे बताया गया कि हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार