लाडपुरा: स्टील प्लांट मंडाना में कांटे में गड़बड़ी कर वजन बढ़ाने के मामले में 2 ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Ladpura, Kota | Aug 5, 2025 जिले की मंडाना पुलिस ने मंडाना स्टील प्लांट में कांटे में गड़बड़ी कर वजन बढ़ाने के मामले में दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। मंडाना थाना अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने मंगलवार शाम 5:45 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि फरियादी ध्याता जैन ने 22 जुलाई 2025 को रिपोर्ट करवाई थी की स्टील प्लांट मंडाना में माल से भरे ट्रक की तुलाई में 2 शातिर ठगों से मशीन में गड़बड़ी क