बदायूं: कलेक्ट्रेट में केंद्रीय राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन किया
Budaun, Budaun | Jan 1, 2026 बीमारियों से ज्यादा मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं में हो जाती हैं। इसी के दृष्टिगत 01 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। सड़क सुरक्षा माह का विधिवत उद्घाटन कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीयराज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया। वहीं उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई।