बक्सर: UP के भरौली गोलंबर पर गाड़ी खराब होने के बाद बक्सर में NH- 922 पर पडरी तक लगा महाजाम, आवागमन प्रभावित लोग परेशान
Buxar, Buxar | Sep 13, 2024 यूपी के भरौली गोलंबर पर ट्रक के खराब हो जाने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है. जिसके कारण वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु से होते हुए बक्सर गोलंबर एवं बक्सर पटना NH-922 फोर लेन पर पडरी तक जाम लग गया है. जिसके कारण बक्सर गोलंबर पर आवागमन प्रभावित हो गया है. सुबह में विद्यालयों के बसों के आवागमन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.