पटना ग्रामीण: सोशल मीडिया पर फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल, पाटलिपुत्र पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो जिसमें एक में बोरिंग रोड स्थित एक दुकान के पास फायरिंग और दूसरे में एक व्यक्ति द्वारा घर के आँगन में फायरिंग करते हुए देखा गया। जिसके बाद पाटलिपुत्रा थाना में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए,फायरिंग की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।