हरदोई: मन्नापुरवा मजरा नीर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में शराब पीने के बाद अधेड़ की बिगड़ी तबीयत,इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jul 21, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के मन्नापुरवा मजरा नीर गांव निवासी रामलाल पुत्र रामभरोसे की संदिग्ध परिस्थितियों में शराब पीने के बाद हालत बिगड़ गई। हालत को बिगड़ता देख परिजन आनन-फानन में उन्हें हरदोई के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।