हरदोई: दुनाला नहर के पास अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई,बाइक सवार शशिकांत की मौत साथी सुभाष गंभीर घायल,लखनऊ रेफर
Hardoi, Hardoi | Jul 21, 2024 बेनीगंज कोतवाली के गेरई गांव निवासी राधेश्याम का 29 वर्षीय पुत्र शशिकांत अपने साथी सुभाष के साथ कौड़ियापुर गांव में लिप्टिस के पेड़ लगाने गया था।वहां से दोनों लोग बाइक से घर वापस आ रहे थे।तभी बघौली थाना क्षेत्र के दुनाला नहर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई जिसमें शशिकांत की जिला अस्पताल में मौत हो गई।वही साथी को लखनऊ रेफर किया गया है।