हरदोई: लोनार क्षेत्र के ममरखा गांव में पिंटू का शव खेत मे मिला,गले मे धारदार हथियार के निशान,हत्या की आशंका,पुलिस जांच में जुटी
Hardoi, Hardoi | Jul 20, 2024 लोनार क्षेत्र के ममरखा गांव में पिंटू का शव खेत मे मिला है। मृतक के गले मे धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को कुछ लोगों ने खेत में शव पड़ा देखा तो गांव में हड़कम्प मच गया। लोगों ने पास जाकर देखा तो वह शव गांव निवासी पिंटू का था। लोगों ने मृतक के घर वालों को इसकी सूचना दी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे।