चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार का जन समस्या निवारण शिविर कल 10 जून को
चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार द्वारा बुधवार, 10 जून 2026 को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभाग प्रमुख उपस्थित रहेंगे तथा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला जन समस्या निवारण शिविर बरौधा में बड़े देव बाबा मंदिर प्रांगण में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा। इसके पश्चात दूसरा शिविर चित्रकूट नगर परिषद में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक लगाया जाएगा।
शिविर के दौरान नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं जनहित से जुड़े विषय संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। विभिन्न विभागों की उपस्थिति में शिकायतों के त्वरित निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।