चांदवा: जिला ब्राह्मण समाज की पुरानी कमेटी भंग, नई कमेटी की घोषणा हुई
ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद पांडेय ने सोमवार की दोपहर बाद करीब चार बजे प्रेस विज्ञप्ती जारी कर बताया कि संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि नई कमेटी के गठन से समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठनात्मक कार्यों को गति मिलेगी।