कासगंज: कोतवाली कासगंज में आगामी ईद पर्व को लेकर इंस्पेक्टर प्रवेश राणा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई
कासगंज कोतवाली में मंगलवार की शाम को पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने की। बैठक का उद्देश्य आगामी ईद पर्व को शान्ति के साथ सम्पन्न कराने के लिए था। वहीं इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बैठक में मौजूद सभी लोगों से आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मिल जुलकर मनाने की अपील की।