इकौना: जानकी नगर खुर्द पंचायत भवन में कैंप लगाकर किया गया फार्मर रजिस्ट्रेशन, किसानों के रजिस्ट्रेशन के लिए उमड़ी भीड़
फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए इकौना क्षेत्र के जानकीनगर खुर्द पंचायत भवन में विशेष कैंप लगाया गया। जहाँ लेखपाल की मौजूदगी में किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भीड़ उमड़ी।दरअसल किसान सम्माननिधि की आगामी किस्त के लिए फार्मर आई0डी0 होना जरुरी है। जिसको लेकर अब किसान भी फार्मर रजिस्ट्री के लिए आगे आ रहे हैं।