जनगणना कार्य निदेशालय, असम में 'हिंदी पखवाड़ा 2026' का पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह अत्यंत गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। निदेशक महोदय की अनिवार्य व्यस्तताओं के कारण, कार्यक्रम की अध्यक्षता उप महारजिस्ट्रार सह उपाध्यक्षा श्रीमती भारती चंदा द्वारा की गई। उनके प्रेरणादायी अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात, पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण सामूहिक रूप से किया गया राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' का सस्वर गान रहा, जिसने संपूर्ण वातावरण को राष्ट्रभक्ति की ऊर्जा से भर दिया।
10.8k views | Assam, India | Sep 29, 2026