सरदारशहर: सरदारशहर में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर खड़ा किया प्याज भरा ट्रक सड़ने से बदबू, लोग परेशान
सरदारशहर में पुलिस ने जब्त प्याज से भरे ट्रक को सार्वजनिक स्थान पर खड़ा कर दिया। कई दिनों से खड़े ट्रक में प्याज सड़ने से तेज बदबू फैल रही है। हवा के साथ यह बदबू दूर-दूर तक जा रही है, जिससे टैक्सी स्टैंड के चालक और आसपास के दुकानदार परेशान हैं।