भीलवाड़ा: बिजोलिया में मामूली कहासुनी के चलते दबंगों ने पड़ोसियों के साथ की मारपीट, पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
जिले के बिजोलिया थाना क्षेत्र के चांदजी की खेड़ी गांव में दो पड़ोसी परिवारों के बीच मामूली कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के परिवार पर हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने गुरुवार शाम पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई ।