हाथरस: दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट के गांव महरारा के पास रेल से गिरकर एक शिक्षक की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस के दिल्ली हावड़ा रेलवे रूट के गांव महरारा के पास रेल से गिरकर एक शिक्षक की मौत की घटना प्रकाश में आई है। मृतक की पहचान मयंक नारायन तिवारी पुत्र संतोष कुमार गांव लोखरी थाना अमर पाटन जनपद मेहर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक युवक दिल्ली में शिक्षक थे। शिक्षक दिल्ली रीवा एक्सप्रेस से अपने घर जाने के लिए रेल में बैठे थे।