भोरे: ज्योतिषी टोला परसौनी में गाली गलौज देने से मना करने पर एक महिला के साथ हुई मारपीट, मामले में प्राथमिकी हुई दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के ज्योतिषी टोला परसौनी में गाली गलौज देने से मना करने पर एक महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गई। मामले में घायल महिला के लिखित बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें खलवा गांव के नवमी चौहान, परसौनी के अंजली देवी, हीरालाल चौहान, लाल मुनी देवी, लालमति देवी को प्राथमिकी दर्ज आरोपी बनाया गया है।