भोरे: भोरे में चैती छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था में चुस्त दुरुस्त दिखी पुलिस, घाटों पर पुलिस पदाधिकारी व कर्मी रहे मौजूद
भोरे थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर चैती छठ पर्व को लेकर विधि व्यवस्था में पुलिस चुस्त दुरुस्त दिखी। इस दौरान छठ व्रतियों ने छठ घाटों पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ देकर मन्नत मांगी। वहीं सुरक्षा व विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी व कर्मी विभिन्न घाटों पर मुस्तैद रहे। छठवर्ती सोमवार की सुबह घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पर्व का समापन करेंगे।