भोरे: हुसेपुर में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवारों से मिली समाज सेवी प्रीति किन्नर, मदद का भरोसा देते हुए की आर्थिक मदद
भोरे थाना क्षेत्र के हुसेपुर में शनिवार को समाजसेवी प्रीति किन्नर अग्नि पीड़ित परिवारों से मिली। इस दौरान उन्होंने अपने तरफ से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने का भरोसा देते हुए आर्थिक मदद भी की। प्रति किन्नर ने बताया कि इस दुख की घड़ी में अग्नि पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। बता दें कि हुसेपुर में आग लगने से काफी सामान जलकर नष्ट हो गया था।