लखीसराय: भव्य कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, 2 से 12 मई तक नया बाजार क्यूल नदी तट गूंजेगा
लखीसराय नया बाजार, क्यूल नदी में शनिवार से शुरू होने वाले श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यज्ञ कमेटी के कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी मंडल ने शुक्रवार की दोपहर 12:50 पर बताया कि महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ होगी। इस शोभा यात्रा में हाथी घोड़े गाजे बाजे श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।