नुआंव: तरैथां में ट्रैक्टर चालक व उसके भाई से हुई मारपीट मामले में घायल ने रामगढ़ थाने में दिया आवेदन
Nuaon, Kaimur | May 31, 2024 तरता में मिट्टी गिरकर लौट रहे ट्रैक्टर चालक व उसके भाई से कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। जिसमें ट्रैक्टर चालक और उसके भाई घायल हुए थे। मामले को लेकर रामगढ़ थाने में पुलिस को आवेदन देकर घायल कासिम ने शुक्रवार की दोपहर न्याय गुहार लगाई पीड़ित ने बताया ट्रैक्टर से मिट्टी गिरा कर लौटने के दौरान मुझे व मेरे भाई को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।