नुआंव: मध्य विद्यालय महिला में मध्याह्न भोजन में अनियमितता को लेकर बच्चों व ग्रामीणों ने घंटों किया बवाल, वीडियो आया सामने
Nuaon, Kaimur | May 29, 2024 मंगलवार की सुबह नुआंव प्रखंड के मध्य विद्यालय महिला में मध्यान भोजन में अनियमितता किए जाने पर नाराज विद्यालय के बच्चे व स्थानीय ग्रामीणों ने घंटों बवाल किया। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में विद्यालय की एक शिक्षिका ने HM पर मनमानी ढंग से विद्यालय चलाने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा।