नुआंव: चंडेश गांव में छत से गिरकर एक महिला हुई घायल रामगढ़ रेफरल अस्पताल में घायल महिला का कराया गया इलाज
Nuaon, Kaimur | May 28, 2024 नुआंव प्रखंड क्षेत्र के चंडेश गांव में एक महिला छत से गिरकर घायल हो गई ।घायल महिला को परिजनों द्वारा रामगढ़ रेफरल अस्पताल में मंगलवार की दोपहर लाया गया। जहां घायल महिला का इलाज डॉक्टरों के द्वारा किया गया। जानकारी के अनुसार घायल महिला चंडेश गांव की रहने वाली सरिता देवी बताई जाती है। पैर फिसलने के कारण छत से गिरकर के घायल हो गई।