नुआंव: पियरा घाट दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में घायल नरेंद्र यादव ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से लगाई गुहार
Nuaon, Kaimur | May 30, 2024 नुआंव प्रखंड क्षेत्र के पियरा घाट में मामूली विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें चार लोग घायल हुए थे। जहां मामले में एक पक्ष के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था। जिसको लेकर गुरुवार की दोपहर घायल नरेंद्र यादव ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से गुहार लगाई।