संदेश: अखगांव में मारपीट के बाद खून से लथपथ पिता को कंधों का सहारा देकर अस्पताल पहुंचाया बेटे ने, पिता की हालत नाजुक
भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत अखगांव गांव में मामूली बात को लेकर हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के लोगों पर ईंट-पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना में पति-पत्नी समेत बच्चे भी घायल हो गए।घायलों में अखगांव निवासी राजेश पासवान (पिता- लक्ष्मण पासवान) शामिल हैं। घटना के बाद अफरा-तफरी