गाण्डेय: तेलोडीह पंचायत सचिवालय में मैया योजना के भौतिक सत्यापन के लिए विशेष कैंप का आयोजन
Gandey, Giridih | May 14, 2026
तेलोडीह पंचायत सचिवालय में गुरुवार को 10 बजे से मैया योजना के भौतिक सत्यापन को लेकर एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी योजना का भौतिक सत्यापन कराने के लिए सचिवालय पहुंचीं। इस दौरान पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम सहित पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड प्रतिनिधि उपस्थित रहे।