भीलवाड़ा: ममता का अनोखा रूप: ठेले की सवारी में बच्चों को मिला ‘वॉटर पार्क’ जैसा सुकून
भीलवाड़ा। कहते हैं मां की ममता हर हाल में अपने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहती है। इसकी एक मार्मिक झलक रविवार को देखने को मिली, जहां एक मां ने संसाधनों की कमी के बावजूद अपने बच्चों को खुशियां देने का अनोखा तरीका ढूंढ निकाला। रविवार का दिन आमतौर पर मौज-मस्ती और सैर-सपाटे का होता है। संपन्न परिवारों के बच्चे जहां वॉटर पार्क और झूलों का आनंद लेते हैं।