चंदौली: डिग्घी में मनबढ़ों ने पुराने विवाद में एक परिवार को पीटा, तीन घायलों में से एक की हालत चिंताजनक
सदर कोतवाली क्षेत्र के डिग्घी गांव में मनबढ़ पुराने विवाद में एक परिवार के लालबिहारी 22 वर्ष को पीट रहे थे कि बचाने गए भाई राजन तथा माता मुन्नी देवी को भी पीट दिए। घायल तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार शाम जानकारी देते हुए मेडिकल ऑफिसर डॉ चंद्रमणि सिंह ने बताया कि दो को मामूली चोटे आई है तथा लाल बिहारी को गंभीर चोटे हैं।