चंदौली: सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी की हद पार करते हुए 9 वर्षीय की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। दरअसल बीते देर रात पीड़ित बच्ची के पड़ोसी ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। जब शनिवार सुबह बच्ची को होश आया तो पूरी आप बीती बताई इस पर आज दोपहर ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। जाम छुड़ाने के साथ ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई।