गोरखपुर: पूर्व मेयर के भतीजे और भाजपा नेता पर जबरन आने-जाने के रास्ते को अवरुद्ध करने का आरोप, प्रेस वार्ता में दी जानकारी
दिवान बाजार,न्यू कालोनी के रहने वाले पीड़ित गिरीश चन्द्र सामंत ने पूर्व मेयर राजेंद्र शर्मा के भतीजे सूर्य प्रकाश शर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा) पर गम्भीर आरोप लगाते प्रेसवार्ता कर बताया कि सूर्य प्रकाश शर्मा 15 फीट चौड़े रास्ते को अपना रास्ता बता कर अतिक्रमण करने की फिराक में है।हमने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की।लेकिन कोई सुनवाई नही हो रहा है।