कोटपूतली: कोटपूतली में बिगड़ी सफाई व्यवस्था, सड़कों पर बह रहा नालों का गंदा पानी
Kotputli, Alwar | Apr 5, 2026
कोटपूतली में नगर परिषद की कथित लापरवाही के चलते सफाई व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। मुख्य सड़कों और रिहायशी इलाकों में नालियों का गंदा पानी भरने से आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। श्रीराम भवन, राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदर्श नगर टेलीफोन एक्सचेंज रोड, वार्ड 18 में नालियों का गंदा पानी भर रहा है।