हज़ारीबाग: भीषण गर्मी में बिजली कटौती पर सांसद मनिष जायसवाल का सख्त रुख, आपात बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार
हजारीबाग में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती को लेकर मनीष जायसवाल ने कड़ा रुख अपनाया और अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जनता की परेशानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परिसदन में आयोजित आपात बैठक में डीवीसी और बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए सांसद ने कहा कि अगर उनके घरों की बिजली कटेगी, तभी आम जनता का दर्द समझ आएगा।