गोरखपुर: कन्या पूजन अनुष्ठान में मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से भोजन परोसा, दक्षिणा व उपहार देकर कन्याओं से लिया आशीर्वाद
सीएम योगी ने,शारदीय नवरात्र महानवमी तिथि पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कन्या पूजन अनुष्ठान में गोरक्षपीठाधीश्वर ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे,उनका विधि विधान से पूजन किया,चुनरी ओढाई,आरती उतारी,श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।