बलिया: पूरी तरह से मेहमेहरबान हुआ मानसून, जनपद में जगह-जगह मूसलाधार बारिश का दौर जारी
Ballia, Ballia | Jul 8, 2026 बलिया में मानसून अब पूरी तरह से मेहबान हो गए हैं, मंगलवार को रिमझिम के बाद बुधवार को भी पूरे जनपद में जगह—जगह मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। वहीं बारिश के बाद नगर पालिका के सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। जगह—जगह पानी और कीचड़ से मुहल्लेवालों, गांववालों तथा राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।