कानपुर: शास्त्री नगर में मंदिर में हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे का फुटेज आया सामने
काकादेव थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर में ब्लॉक संख्या 205 के पार्क में बने मंदिर में चोरी हो गई। पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद भी हो गया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष है। थाना प्रभारी ने बताया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।