कानपुर: ताैधकपुर निहाल बाबा मंदिर के बगल में दुकानों में लगी आग,विस्फोट से क्षेत्र में मचा हड़कंप
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ताैधकपुर में निहाल बाबा मंदिर के बगल में सुबह तड़के 4 बजे दुकानों में आग लग गई। आग लगने के दौरान एक दुकान में रखा सिलेंडर फट गया जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। विस्फोट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है। थाना प्रभारी ने बताया, कोई जनहानि नहीं हुई है।