कानपुर: डीप फेक वीडियो और AI के माध्यम से फ्रॉड करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस आयुक्त लॉ एण्ड ऑर्डर हरीश चन्दर ने दी जानकारी
"हेलो आपका बच्चा अपराध करते पकड़ा गया" इस तरीके की कॉल करके साइबर अपराधी मां-बाप को अपना शिकार बना रहे हैं। डीप फेक वीडियो या AI के माध्यम से फ्रॉड करने को लेकर अपर पुलिस आयुक्त लॉ एण्ड ऑर्डर हरीश चन्दर ने लोगों को बताया कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए और कैसे ऐसे फ्रॉड से बच सकते हैं।