कानपुर: गुमटी के बंबा रोड सब्जी मंडी में दबंग ने युवक के हाथ पैर बांधकर बीच सड़क पर दी थर्ड डिग्री
गुमटी नंबर 5 की बंबा रोड सब्जी मंडी बाजार में बीच सड़क पर एक दबंग युवक द्वारा एक युवक को रस्सी से बांधकर थर्ड डिग्री देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो अपलोड कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई है। पुलिस आयुक्त ने प्रकरण में तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।