रायबरेली: जिला महिला अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका सिंह पर शाश्वत नर्सिंग होम में प्रैक्टिस को लेकर सवाल उठे
Raebareli, Raebareli | Jul 12, 2026
जिला महिला अस्पताल में तैनात,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपिका सिंह पर,शाश्वत नर्सिंग होम में प्रैक्टिस किए जाने को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सवाल खड़े किए गए हैं।बीते दिनों इसी,नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 10 वर्षीय शिवानी की मौत हो गई थी जिसको लेकर,डाक्टर समेत स्टाफ पर,कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक बच्ची के परिजनों ने डीएम से शिकायत की थी।