राजगीर के नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार रणजी ट्रॉफी का मुकाबला होने जा रहा है। रविवार से बिहार और उत्तर प्रदेश की टीमें आमने-सामने होंगी। यूपी टीम में आईपीएल स्टार रिंकू सिंह भी शामिल हैं। मैच को लेकर 40 से अधिक जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, स्टेडियम का काम पूरा नहीं होने के कारण इस मैच में दर्शकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
.
#Rajgir #RanjiTrophy #RinkuSingh #BiharVsUP #NalandaReporter