मंझनपुर: कौशाम्बी जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, डेढ़ दर्जन दरोगाओं के तबादले, कई चौकियों को मिले नए प्रभारी
कौशाम्बी जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए करीब डेढ़ दर्जन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी तबादला सूची के अनुसार विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात दरोगाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।