मांडर: पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को चुनाव के लिए तैयार रहने का दिया आदेश
Mandar, Ranchi | Mar 4, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अब झारखंड पुलिस को चुनाव मोड में लाने की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी और सभी जिलों के एसपी को चुनाव के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। चुनाव संबंधित प्रशिक्षण के लिए रविवार को सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी और जिलों के एसएसपी व एसपी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।