शाजापुर: रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े दो सरकारी मकानों में चोरी, नगदी और आभूषण लूटे, पुलिस जांच में जुटी
शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में शनिवार को दो सरकारी मकानो में चोरी की वारदात सामने आई।चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाते हुए नगदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।घटना सुबह से दोपहर 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची।पुलिस साक्ष्य जुटाते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश में.