रॉबर्ट्सगंज: सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क स्थापना को लेकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
डीएम चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में गुरुवार कलेक्ट्रेट के जन सुनवाई कक्ष में जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सी०जी०डी०) नेटवर्क की स्थापना एवं गेल कंपनी द्वारा संचालित वितरण योजना के सुचारू क्रियान्वयन तथा प्रभावी संचालन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं गेल कंपनी के प्रतिनिधि को निर्देष दिये।